Delhi Election 2025 : भाजपा नेत्री डॉ पुष्पा तायल ने दिल्ली के नांगलोई विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मनोज शौकीन के लिए डोर टु डोर वोटों की अपील

BJP leader Dr. Pushpa Tayal appeals for door to door votes for BJP candidate Manoj Shaukeen in Nangloi Assembly of Delhi.

BJP leader Dr. Pushpa Tayal appeals for door to door votes for BJP candidate Manoj Shaukeen in Nangloi Assembly of Delhi.

Whatsapp ज्वाइन करे ! Join Now

Delhi Election 2025 : भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ पुष्पा तायल ने दिल्ली के नांगलोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मनोज शौकीन के लिए डोर टु डोर वोटों की अपील की।इस दौरान हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तायल की प्रशंसा की व कहा कि दिल्ली में मजबूत कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।

तायल ने महिलाओं को विशेष तौर पर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की वो उनसे रूबरू होते हुए कहा कि महिलाओं के हित भाजपा में सुरक्षित है,भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो छत्तीस बिरादरी के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती है व उनको धरातल पर लागू करते है,इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ डॉ पुष्पा तायल ने दिल्ली की लगभग पांच विधानसभाओं नजफगढ़,तिलकनगर,नांगलोई,मुंडका आदि में भाजपा प्रत्यासियों के लिए प्रचार किया।

तायल ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल केवल झूठ की राजनीति करते है व लोगों को बरगलाने का काम करते है।केजरीवाल नायब सैनी जैसे कर्मठ व्यक्ति पर झूठे आरोप लगाने से भी नहीं चूकते,मगर दिल्ली की जनता चुनाव में केजरीवाल को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी,दिल्ली में विकाश कार्य भाजपा की डबल इंजन सरकार करवाएगी,जिसके लिए दिल्ली की जनता पिछले काफी वर्षों से तरस रही है।दिल्ली की जनता भाजपा पार्टी को सता में लाकर डबल इंजन की सरकार बनाने का काम करेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *