Whatsapp ज्वाइन करे ! Join Now
Jind DAV School : डीएवी प्राचार्या श्रीमती रश्मि विद्यार्थी ने बताया कि नेशनल आइस स्टॉक की यह प्रतियोगिता गुलमर्ग (जम्मू कश्मीर) में दिनांक 1 फरवरी 2025 व 2 फरवरी 2025 को खेली गई ।इस प्रतियोगिता में लगभग 1000 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने इस खेल के बारे में बताया कि यह खेल शीतकालीन खेल है तथा सर्दियों में बर्फ में ही खेला जाता है।
प्रतियोगी बर्फ की सतह पर बर्फ के स्टॉक को स्लाइड करते हैं, लक्ष्य पर निशाना लगाते हैं या सबसे लंबी दूरी तय करते हैं। आइस स्टॉक में एक ग्लाइडिंग सतह होती है, जिस पर एक छड़ी लगभग 30 सेमी जुड़ी होती है। यह एक नए प्रकार का खेल है।श्रीमती विद्यार्थी ने कहा कि खेल के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, परिश्रम और आत्मविश्वास ही किसी खिलाड़ी को महान् खिलाड़ी बनाते हैं।जीतने वाले हमेशा कुछ अलग नहीं करते बल्कि वही चीज वह अलग तरीके से करते हैं।
कोई भी खेल खेलो वह जुनून के साथ खेलना चाहिए। हमें खेल पूरी लगन से खेलने चाहिए,तब सफलता भी अवश्य मिलती है। इसलिए बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करते रहे। एक न एक दिन बच्चे अपने लक्ष्य पर जरूर पहुंचेंगे। खेलने से बच्चों का मानसिक विकास और शारीरिक विकास होता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।खेल हमारे अंदर मानसिक बल, धैर्य ,निडरता, व प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करता है। हमें तेज और बलवान बनाता है।
खेल हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं।खेल पहले के समय में भी बहुत से होते थे लेकिन आगे बढ़ने का मौका किसी किसी को मिलता था। डीएवी विद्यालय बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है। श्रीमती विद्यार्थी ने ऐंजल को मेडल पहनकर सम्मानित किया व भविष्य के लिए भी शुभाशीष दिया।