Whatsapp ज्वाइन करे ! Join Now
New Delhi News : सरकार मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर 15 जनपद में आयोजित हुआ| जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर गंगोत्री धाम के जगतगुरू अनन्त श्री विपुसिता परिवराजकाचार्य वार्या श्री नारायण तीर्थ दन्डी महास्वामी, श्री हरिप्रसाद स्वामिगल श्री विष्णु मोहन फाऊंडेशन चेन्नई एवं मार्क एक्स जेड वाय जर्मन ने शिरकत की।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं देश के समस्त प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए| कार्यक्रम में एकदिवसीय प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी को संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई व संगठन को अब आगे चलकर विश्व स्तर पर ले जाने की योजना पर विचार विमर्श किया गया एवं उसकी कार्य योजना पर चर्चा की गई।
संगठन के सभी पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया व संगठन से जुड़ी हुई समस्त जानकारी प्रदान की गई साथ ही बताया गया कि वह कैसे लोगों के काम आ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरि शंकर शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सात कानून प्रदान किए गए हैं जिससे वह उनका उपयोग कर अपना जीवन सुखी व सरल तरीके से गुजार सकते है। क्योंकि देश में हर जगह मिलावट, घटिया क्वालिटी, ज्यादा कीमत वसूलना व हर प्रकार से उपभोक्ता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
हर जगह उपभोक्ता अपने आप को ऐसा है महसूस करता है| इसके लिए उपभोक्ता हित के कार्य सरकार लगातार कर रही है और उनके हितों की रक्षा के लिए उपभोक्ता आयोग का गठन किया गया है जो भारत के हर जिले से लेकर संपूर्ण राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक मौजूद है| जिला आयोग राज्य आयोग व राष्ट्रीय आयोग के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट का भी उपभोक्ता सहारा लेकर अपना पक्ष रखकर न्याय प्राप्त कर सकता है।
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के पदाधिकारी का सहयोग प्राप्त कर सकता है वें इसके लिए सदैव तत्पर मिलेंगे| साथ ही अन्य जानकारियां भी विस्तार से बताई गई| मुख्य अतिथि जगतगुरू अनन्त श्री विपुसिता परिवराजकाचार्य वार्या श्री नारायण तीर्थ दन्डी महास्वामी ने उपभोक्ता पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह संगठन देश के उपभोक्ताओं को न्याय दिलाये जाने के लिए एक मजबूत मंच है और सरकार को इसे और आगे ले जाने के लिए मदद करनी चाहिए और इसे अब आगे चलकर विश्व स्तर पर भी ले जाने की योजना बनाई जानी चाहिए जिसमें सरकार को भी कदम उठाने चाहिए और मिलावट पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि मिलावट की वजह से लोग आज कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हैं इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही संगठन को अधिकार और अधिक देना चाहिए क्योंकि यह संपूर्ण भारत देश के लिए कार्य कर रहा है जो एकमात्र सामाजिक मंच है।
अधिवेशन कार्यक्रम में राज्यों में उपभोक्ताओं के हितों में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें पुरस्कारित भी किया गया इसके लिए मध्य प्रदेश राज्य को प्रथम महाराष्ट्र को द्वितीय व गुजरात को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कारित किया गया साथ ही संगठन के पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए|कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक झंझरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन पर्वत,राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके पांडे, मध्य प्रदेश राज्य के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सूरी, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष जेठा भाई, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित माटा,राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर मनु शर्मा,तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार, आंध्र प्रदेश के डॉक्टर एस सुरेश सहित समस्त राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यों के आए हुए जिले के जिला अध्यक्ष सहित संपूर्ण भारत के पदाधिकारी मौजूद रहे